| Events and Activities Details |
An essay writing competition was organized to mark the 17th National Voters' Day.
Posted on 25/09/2026
17वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय, जींद के Letter No. Election-2026/1417, दिनांक 22-09-2026 के तहत 17वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में Special Intensive Revision of Electoral Roll, 2026 के संदर्भ में शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा मतदाता जागरूकता के प्रति समझ एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान, लोकतंत्र, युवा भागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व को समझने तथा अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. महिपाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा एवं श्री विनोद भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीद्वारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। निबंध लेखन सामा रानी प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए डॉ. सीमा रानी, डॉ. निशु गुप्ता, डॉ. मीना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत निबंधों का विषय-वस्तु, विचारों की स्पष्टता, भाषा-शैली, प्रस्तुतीकरण तथा मौलिकता के आधार पर मूल्यांकन किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थानः Simran,BA Ist year
द्वितीय स्थानः Ashok, BA 3rd year
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
|