| Events and Activities Details |
???? ???? ????? ???? ?????? ???????????, ?????? ??? ????? ???? ?? ???? ??????????? ?? ?????
Posted on 16/09/2026
शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में 14 सितम्बर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, प्रेम एवं सम्मान की भावना विकसित करना तथा हिंदी के महत्व के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग के डॉ. महीपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंदर कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध संस्कृति, साहित्य एवं परंपराओं से जुड़ी हुई भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा हिंदी दिवस के महत्व और हिंदी भाषा की वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र की सहायक प्रोफेसर डॉ. सोनिया देशवाल ने हिंदी भाषा एवं हिंदी दिवस से संबंधित विषयों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया।भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी भाषा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से हिंदी के महत्व, राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. निशु गुप्ता, डॉ. सोनिया देशवाल एवं डॉ. प्रदीप कुमार ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा के अनुरूप उनका मूल्यांकन किया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिमरन, बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर जानकी, बीए प्रथम वर्ष एवं आरती, बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर हरदीप, बीए तृतीय वर्ष एवं जेसिका, बीए प्रथम वर्ष रहे।कार्यक्रम में डॉ. विनोद, डॉ. हिमांशु, डॉ. सविता, डॉ. मीना सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|