| Events and Activities Details |
SMSL ?????? ???????????, ?????? ??? ???-???? ?? ?????? 22/04/2026 ?? 28/04/2026 ?? ????????? ????????? ??????? ?? ?????? ??????????? ?? ????????? ??. ????? ???? ?? ????????? ??? ???? ???? ?? ????????? ??????????? ?? ????? ??????, ???-?????? ???????? ??? ??? ????????????? ?? ?????? 2027 ?? ??????? ???-???? ????????? ?? ??? ??????????? ???? ?????????? ???? ?? ???????? ?? ?????? ?? ???
Posted on 29/04/2026
SMSL राजकीय महाविद्यालय, जुलाना में स्व-गणना पर दिनांक 22/04/2026 से 28/04/2026 तक साप्ताहिक कार्यशाला / सेमिनार का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यशाला महाविद्यालय के समस्त शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं सभी विद्यार्थियों को जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
महाविद्यालय द्वारा नियुक्त किए गए जनगणना नोडल अधिकारी, श्री सुरेंद्र कुमार, Assistant Professer ने कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व एवं इसके सामाजिक कल्याण की योजनाओं में उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Census Nodal Officer द्वारा बताया गया कि Self Enumeration के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने डेटा को ऑनलाइन भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनती है और 70% समय की बचत होती है।
कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों को PPT एवं वीडियो माध्यम से Self Enumeration की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। इसमें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, फॉर्म भरने तथा आवश्यक सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
इसके बाद विभिन्न कार्यशालाओं में Practical Session के रूप में आयोजन किया गया, जिसमें Sh. Vijender Kumar, Assistant Professer Geo. और Sh. Surender Kumar, Assistant Professer Comm. दोनों ने trainer की भूमिका निभाई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पोर्टल पर स्वयं डेटा भरने का अभ्यास किया। इस दौरान आई तकनीकी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से Feedback प्राप्त किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यशाला को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें,ओर प्राध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा परिसर से बाहर भी स्व-गणना कार्य को संपन्न किया गया । ताकि स्व-गणना कार्य को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अभी तक महाविद्यालय द्वारा लगभग 200+ परिवारों की सब गणना कार्य को पूर्ण किया गया हैं।
इन अवसरों पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|